{"_id":"69712de1289863b6e300fe81","slug":"mobile-laptop-attack-number-of-cervical-patients-increased-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-135326-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मोबाइल-लैपटॉप की मार, सर्वाइकल मरीजों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मोबाइल-लैपटॉप की मार, सर्वाइकल मरीजों की संख्या बढ़ी
Thu, 22 Jan 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के फिजियोथेरेपी विभाग में मरीज की जांच करते डॉ. दीपक। संवाद
- फोटो : 1
इन दिनों मोबाइल, लैपटॉप और इंटरनेट के बढ़ते उपयोग का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। लगातार स्क्रीन देखने और गलत तरीके से बैठकर काम करने से सर्वाइकल दर्द की परेशानी तेजी से बढ़ रही हैं। मेडिकल कॉलेज में रोजाना 50 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें करीब 30 मरीज सर्वाइकल से परेशान हैं।
मेडिकल कॉलेज के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दीपक द्विवेदी ने बताया कि लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठकर मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करना, शारीरिक गतिविधियों की कमी और मानसिक तनाव इसके प्रमुख कारण हैं। कई मरीजों को सिरदर्द, हाथों में झनझनाहट और नींद से जुड़ी परेशानी भी हो रही है।
उन्होंने बताया कि युवा वर्ग के साथ-साथ अब बच्चे और बुजुर्ग भी इस समस्या की चपेट में आ रहे हैं। डॉ. दीपक ने मरीजों को नियमित व्यायाम करने, सही मुद्रा में बैठने और स्क्रीन टाइम सीमित रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
:: दिनभर मोबाइल और लैपटॉप पर काम करने से गर्दन और कंधे में तेज दर्द रहने लगा था। कई बार सिरदर्द भी हो जाता था। डॉक्टर की सलाह पर बृहस्पतिवार से मेडिकल कॉलेज में फिजियोथेरेपी करा रहा हूं। थोड़ी राहत मिलने के बाद डॉक्टर ने नियमित व्यायाम करने और मोबाइल का कम इस्तेमाल करने की सलाह दी है। -दिनेश, गांधी नगर मंझनपुर
:: लगातार फोन देखने की आदत से गर्दन में जकड़न होने के साथ हाथों में झनझनाहट होने लगी थी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान डॉक्टर ने सही तरीके से बैठने और स्क्रीन टाइम कम करने की सलाह दी है। - सोनू, करारी