फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   MLA sports competition starts today at Tilgodi Stadium in Nevada

Kaushambi News: नेवादा के तिलगोड़ी स्टेडियम में आज से विधायक खेल प्रतियोगिता

Tue, 25 Nov 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 25 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
MLA sports competition starts today at Tilgodi Stadium in Nevada
तिल्गोडी स्टेडियम में कबड्डी का मैदान तैयार करते ​खिलाड़ी। स्रोत- कोच - फोटो : 1
चायल। तहसील क्षेत्र के ग्रामीण खिलाड़ियों के बीच विधायक खेल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को नेवादा स्थित तिल्गोड़ी स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता में करीब 250 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी अंशु मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिताओं की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। दो दिवसीय इस आयोजन में बैडमिंटन, दौड़, कबड्डी, खो-खो सहित आठ खेलों में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पहले दिन विभिन्न वर्गों के लीग मुकाबले कराए जाएंगे, जबकि दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण युवाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित की जा रही है इससे खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed