फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Missing married woman accuses young man of rape a year ago

साल भर पहले गायब विवाहिता ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Tue, 08 Mar 2022 12:38 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Missing married woman accuses young man of rape a year ago
कौशाम्बी कोतवाली के एक गांव से साल भर पहले लापता महिला ने कुछ लोगों पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि साल भर पहले उसे एक युवक नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर ले गया और जबरन कोर्ट मैरिज करने के बाद उसका शारीरिक शोषण करता रहा। तीन मार्च को वह आरोपी के घर से भाग कर अपने पिता के यहां पहुंची और आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

मामले की शिकायत सोमवार को एसपी हेमराज मीणा से की गई है। छानबीन के दौरान पता चला कि वह अपनी मर्जी से गई थी और उसने कोर्ट मैरिज भी की। अदालत में भी बयान देकर बताया था कि वह बालिग है और जिस पर अगवा करने अब लगा रही है उसके साथ विवाह किया है। शिकायत पर पुलिस नए सिरे से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला का कहना है कि 10 जुलाई 2021 को वह घर के बरामदे में सो रही थी। इस दौरान पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके के चंपहा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे पानीपत ले गया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसने मंझनपुर की अदालत में जबरन कोर्ट मैरिज की और पत्नी बनाकर अपने घर चंपहा में रखने लगा। तीन मार्च को युवती आरोपी के घर की छत से कूदकर अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। मामले में सोमवार को युवती ने एसपी हेमराज मीणा से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

वहीं कौशाम्बी कोतवाली के इंस्पेक्टर रमाशंकर सरोज का कहना है कि जब महिला लापता हुई थी, तो उसके घरवालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे बरामद कर कोर्ट में पेश किया। महिला ने अदालत में बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से गई है और कोर्ट मैरिज करने के बाद आरोपी को पति मान चुकी है। युवती ने यह भी बताया कि वह बालिग है। इस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब वह गंभीर आरोप लगा रही है, जांच के बाद ही इसका खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed