फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Missing child's body found in pond

दो दिन से लापता बच्चे का तालाब में मिला शव

Tue, 27 Jul 2021 01:25 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 27 Jul 2021 01:25 AM IST
सार

दो दिन पहले संदिग्ध हालत में लापता एक बच्चे का तालाब में शव मिला। इससे परिजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Missing child's body found in pond

विस्तार

दो दिन पहले संदिग्ध हालत में लापता एक बच्चे का तालाब में शव मिला। इससे परिजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पश्चिमशरीरा कोतवाली के चांदराई गांव का रहने वाला भीम अपनी पत्नी सुशीला व बेटे कृष्ण कुमार (5) के साथ परिवार से अलग रहता था। भीम फेरी करता है।
विज्ञापन


शनिवार को वह काम से घर लौटा तो पत्नी ने उसे कृष्ण के लापता होने की जानकारी दी। भीम ने गांव व रिश्तेदारी में खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। भीम ने बेटे के अपहरण की तहरीर दी। रविवार को पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। सोमवार को कृष्ण का गांव के तालाब में शव मिला। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष मुनेश गौतम ने बताया बच्चे का शव गांव के तालाब में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed