फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Missing BTC student's body found on the banks of Ganga in Mirzapur

घर से लापता बीटीसी छात्र का मिर्जापुर में गंगा किनारे मिला शव

Thu, 23 Sep 2021 12:41 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Missing BTC student's body found on the banks of Ganga in Mirzapur
Missing BTC student's body found on the banks of Ganga in Mirzapur - फोटो : KAUSHAMBI
कोतवाली के बसुहार गांव से लापता बीटीसी छात्र का शव तीन दिन बाद मिर्जापुर जिले में गंगा किनारे पड़ा मिला। युवक के मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि छात्र का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। पोस्टमार्टम के बाद शव का परिजनों ने बुधवार को प्रयागराज के दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बसुहार गांव निवासी बालकृष्ण त्रिपाठी गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। उनका लड़का गोविंद त्रिपाठी (24) जयंतीपुर गांव स्थित रामसजीवन पीजी कॉलेज में बीटीसी का छात्र था।
विज्ञापन

बालकृष्ण के मुताबिक उनके बेटे गोविंद का कुछ दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। उसका इलाज प्रयागराज के एक डॉक्टर से चल रहा था। 18 सितंबर को घर वालों को बिना बताए ही गोविंद कहीं चला गया था। उसका मोबाइल फोन भी बंद बता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों तक सभी संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पिता ने सरायअकिल थाने में गोविंद के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार शाम मिर्जापुर जिले की पुलिस ने फोन कर बताया कि गोविंद का शव पडरी थाना क्षेत्र के धर्मदेवा गांव के समीप गंगा नदी के किनारे पड़ा मिला है।
जवान बेटे के मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। आननफानन परिजन निजी वाहन से मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि गोविंद का शव मिलने के बाद पुलिस द्वारा उसकी शिनाख्त का प्रयास किया गया था।

सफलता नहीं मिलने पर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई थी। कॉलेज में पढ़ रहे मिर्जापुर जिले के साथियों ने सोशल मीडिया पर शव देखकर उसकी शिनाख्त की थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने बुधवार दोपहर प्रयागराज के दारागंज घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed