फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Miscreants took the driver hostage and stole a truck loaded with paddy.

Kaushambi News: ड्राइवर को बंधक बना धान लदा ट्रक लूट ले गए बदमाश

Wed, 28 Feb 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 28 Feb 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Miscreants took the driver hostage and stole a truck loaded with paddy.
कोखराज कोतवाली के कशिया गांव के समीप बदमाशों ने ट्रक चालक को बंधक बनाकर नीचे फेंक दिया। बदमाश धान लदा ट्रक लूट ले गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज कोतवाली के दुबे का पूरा (पूरे शेषी) निवासी प्रमोद दुबे ट्रक चालक है। प्रमोद का कहना है कि 22 फरवरी को उसने मऊआइमा की ट्रांसपोर्ट कंपनी से उसने 10 टन धान कानपुर जाने के लिए लोड किया। आरोप है कि कोखराज कोतवाली के कशिया के समीप बोलेरो सवार छह लोगों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। गाड़ी से जबरन नीचे उतारने के बाद उसके हाथ बांधकर फेंक दिया गया।
विज्ञापन

23 फरवरी की सुबह रास्ते से गुजर रहे स्कूली बच्चे मोबाइल में बज रही घंटी सुन करीब आए तो उसे बंधन से मुक्त किया। चालक का कहना है कि गा़ड़ी में चार हजार रुपये थे, जो बदमाश ट्रक और धान के साथ ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर इंद्रदेव का कहना है कि घटना पूरी तरह से संदिग्ध है। चालक प्रमोद ने बताया कि रात 9.30 के बाद उसकी गाड़ी जिले की सीमा में आई थी। जबकि सिहोरी टोल प्लाजा में गाड़ी सुबह छह बजे आती दिखी। आशंका है कि दो चालकों ने मिलीभगत करके धान गायब किया है। मालिक ने भी इसकी तस्दीक की है। वह भी तहरीर दे रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed