{"_id":"678ea21567f4ddb3b70117bf","slug":"mischief-from-daroga-at-car-stop-commotion-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-121245-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कार रोकने पर दरोगा से की बदसलूकी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कार रोकने पर दरोगा से की बदसलूकी, हंगामा
Tue, 21 Jan 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत गेट के सामने हिंदू संगठन के नेता की कार रोकने पर हंगामा हो गया। नेता और दरोगा के बीच तीखी झड़प हुई। पुलिस चालक और कार को कोतवाली ले गई।
समदा चौराहा के समीप नौ दिसंबर को शादी समारोह में शामिल होने आए बंजर गोंइठा निवासी अक्षत चौधरी को एक कार ने टक्कर मार दी थी। इससे उसका पैर टूट गया था। अक्षत के पिता सुभाषचंद्र ने मंझनपुर कोतवाली में कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया था। मामले की विवेचना एसआई अखंडानंद दुबे कर रहे हैं।
सोमवार को वह चौराहा के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान गो सेवा राष्ट्रीय हिंदू स्वयं सेवक संघ के प्रदेश सचिव अथर्व मिश्र वहां कार लेकर पहुंच गए। कार नंबर देखते ही एसआई ने रोक लिया। अथर्व मिश्र से कार थाने ले चलने के लिए एसआई ने कहा तो कहासुनी हो गई। अथर्व मिश्र व एसआई के बीच जमकर कहासुनी के बाद पुलिस कार थाने ले गई।
सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि कार से दुर्घटना हुई थी। केस दर्ज कर जांच किया जा रहा है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन रोका तो कहासुनी हुई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
कोतवाली में भी आपस में भिड़ गए दरोगा
-- कार रोके जाने को लेकर एसआई अखंडानंद दुबे व एक अन्य दरोगा के बीच भी कहासुनी हुई। किसी तरह कोतवाली प्रभारी ने मामला शांत कराया। प्रकरण को लेकर कोतवाली में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।