फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mirpur Case: Case of rioting and murder against five named and unknown villagers

मीरपुर प्रकरण: पांच नामजद और अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ बलवा और हत्या का मुकदमा

Wed, 23 Mar 2022 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mirpur Case: Case of rioting and murder against five named and unknown villagers
Mirpur Case: Case of rioting and murder against five named and unknown villagers
पिपरी कोतवाली के मीरपुर गांव में सोमवार सुबह ग्रामीणों की पिटाई से हुई बदमाश जफर आलम की मौत के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए दो दर्जन से अधिक अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ बलवा और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी तरफ मामले में लामबंद हुए ग्रामीणों की तरफ से अगुवाई कर रहे ग्राम प्रधान पति ने मृतक जफर आलम और उसके भाई नूर आलम के खिलाफ हत्या के प्रयास की तहरीर दी है। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर मृतक और उसके भाई के खिलाफ भी केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के मीरपुर गांव में सोमवार को प्रयागराज के पूरामुफ्ती कोतवाली के तिवारी का तालाब असरौली निवासी जफर आलम और उसके भाई नूर आलम ने गांव पहुंच कर तमंचा से फायरिंग और बमबाजी की थी। इस पर ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए दोनों भाइयों को जमकर पीटा। ग्रामीणों की पिटाई में जफर आलम (22) की मौके पर मौत हो गई जबकि नूर आलम गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। गांव में तनाव की स्थित को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है। मंगलवार को मृतक जफर आलम के पिता जावेद अहमद की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने ग्राम प्रधान के पति मानिकचंद्र सोनकर समेत शनि, अवधेश, गोलू और पप्पू सहित दो दर्जन से अधिक अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ बलवा और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ ग्राम प्रधान पति मानिकचंद्र सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने मृतक जफर आलम और उसके भाई नूर आलम के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ चायल श्यामकांत का कहना है कि दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed