फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Millions of breakups in the name of Street Light and Dustbin

स्ट्रीट लाइट व डस्टबिन के नाम पर लाखों का गोलमाल

Tue, 25 Dec 2018 12:59 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Tue, 25 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
Millions of breakups in the name of Street Light and Dustbin
Chandigarh Dustbin
विकास विभाग के पैसों से जिले के प्रधान और सेक्रेटरियों ने लाखों का खेल कर डाला। बिना किसी शासनादेश के मनमाने तरीके से स्ट्रीट लाइट और डस्टविन के नाम पर राज्य वित्त के खाते से लाखों रुपये निकाले गए। बिना किसी पंजीकृत फर्म से समान खरीदे मनमाना भुगतान किया गया। मामले की जानकारी होने पर जिला पंचायतराज अधिकारी गोपाल जी ओझा ने सचिवों से जवाब तलब किया है। इसे लेकर विकास विभाग में हड़कंप हैं।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी इंद्रसेन सिंह को पता चला कि जिले की तमाम विकास खंड के गांवों में प्रधान और सेक्रेटरी ने सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट और डस्टबिन लगवा लिया है। सामग्री खरीदने के दौरान नेडा द्वारा निर्धारित दर का मानक नहीं लिया गया। इससे ग्राम पंचायतों में धन के गोलमाल की आशंका सामने आ रही है। सीडीओ के निर्देश पर जिला पंचायतराज अधिकारी गोपाल जी ओझा ने पत्रक बनवाकर जिले भर के पंचायत सचिवों से जवाब मांगा तो हड़कंप मच गया। ग्राम पंचायत में कितनी सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट और डस्टबिन लगवाए हैं।
विज्ञापन


जिन ग्राम पंचायतों में यह सामग्री लगवाई गई उनकी संख्या कितनी है। उपरोक्त समान किस ग्राम पंचायत में कहां लगा, स्थान के नाम सहित रिपोर्ट। उक्त सामग्री कितने दर से खरीदी गई और किस फर्म से।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ कार्यालय से मांगी गई सूचना के बाद पंचायत सचिवों में हड़कंप है। वह योजना के मद किए गए बंदरबांट की काट खोजने में लगे हैं। कौशाम्बी विकास खंड के भटवरिया, विदांव, बेरौंचा, कोसम इनाम, सोंधिंया, कायमपुर, रक्सराई, अवाना आलमपुर, चक ऐलई, रसूलपुर, बड़गांव में करीब पांच महीने पहले स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। जिनका भुगतान मनमाने तरीके से किया गया है। मौजूदा समय एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि दो महीने पहले डस्टबिन लगवाने के नाम पर पानी की तरफ पैसा बहाया गया।


सोलर व स्ट्रीट लाइट सहित डस्टबिन लगवाए जाने का मामला सामने आया है। सेक्रेटरियों से इस बाबत नोटिस जारी कर कई बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। गड़बड़ी पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गोपाल जी ओझा, डीपीआरओ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed