फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Middle-aged man dies of electrocution while illegally tapping a power line upon learning of the Vigilance team

कौशाम्बी : विजिलेंस पहुंचने की सूचना पर कटिया निकाल रहे अधेड़ की करंट लगने से मौत, घटना के बाद भागे वर्दीधारी

Sat, 26 Sep 2026 12:17 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Sep 2026 12:17 PM IST
सार

सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नंबर चार अडार में शनिवार सुबह बिजली की कटिया निकालते समय करंट की चपेट में आने से इंद्राज (50) की मौत हो गई।

विज्ञापन
Middle-aged man dies of electrocution while illegally tapping a power line upon learning of the Vigilance team
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद।

विस्तार

सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नंबर चार अडार में शनिवार सुबह बिजली की कटिया निकालते समय करंट की चपेट में आने से इंद्राज (50) की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक सफेद बोलेरो से वर्दीधारी लोग सुबह करीब सात बजे पहुंचे थे। उन्हें विजिलेंस टीम समझकर इंद्राज घर में लगी बिजली की कटिया निकालने पहुंचा था।

विज्ञापन


कटिया निकालते समय एक तार करंट से फंसा रह गया जबकि दूसरा इंद्राज के हांथ में आ गया। इसकी वजह से वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। यह देख विजलेंस टीम वहां से फरार हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे उपचार के लिए सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, सफेद बोलेरो से पहुंचे वर्दीधारियों को देखकर इंद्राज बिजली चोरी की कार्रवाई के डर से कटिया हटाने गया था। हालांकि, मौके पर पहुंचे लोग कौन थे और उनकी पहचान क्या थी, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सूचना पर अजुहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed