फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   middle-aged killed in assault, firing, three serious

मारपीट, गोलीबारी में घायल अधेड़ की मौत, तीन गंभीर

Mon, 18 Oct 2021 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
middle-aged killed in assault, firing, three serious
middle-aged killed in assault, firing, three serious - फोटो : KAUSHAMBI
नेवादा। सरायअकिल कोतवाली के चकपिनहा गांव में शनिवार रात चुनावी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना में जख्मी एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में गंभीर रूप से जख्मी तीन लोगों का इलाज कराया जा रहा है। मामले में गांव की प्रधान के पति समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में तनाव के मद्देनजर एसपी राधेश्याम ने पुलिस फोर्स तैनात की है।
विज्ञापन

चकपिनहा गांव निवासी इनायतउल्ला शनिवार सुबह बाइक से डीजल लेने पुरखास पेट्रोल पंप गया था। आरोप है कि लौटते समय बजहा गांव के समीप चुनावी रंजिश को लेकर प्रधानपति महफूज अपने छह साथियों के साथ रास्ते में मिला और गालीगलौज कर उसे पीटने लगा। शोरगुल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। इनायतउल्ला के अनुसार उसने घटना की तहरीर थाने में दे दी थी। इससे भन्नाए विपक्षियों ने पड़ोसी गांव के लोगों को बुला लिया। इसके बाद शाम चार बजे इनायतउल्ला के घर को घेरकर हवाई फायरिंग भी की।
विज्ञापन

आरोप है कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन किसी नेे आरोपियों को रोकना मुनासिब नहीं समझा। इस घटना के करीब तीन घंटे बाद मनबढ़ आरोपियों ने फिर से इनायत पक्ष के मिनहाजपुर निवासी खलील अहमद (50) के घर पर धावा बोल दिया। वहां रहे खलील, सलमान, मुन्ना और छोटू को लाठी-डंडे से पीटने के बाद गोली मारी गई। घटना में गोली लगने से खलील गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वारदात के बाद हमलावर भाग निकले। मुन्ना का पेट फाड़ने का भी प्रयास किया गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां रविवार भोर खलील की मौत हो गई। पुलिस ने ग्राम प्रधान के पति महफूज, मासूद आलम, ताजीम अहमद, जुबैर अहमद, धर्मेंद्र और महेंद्र के खिलाफ गंभीर धारा में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में होता रहा हंगामा
नेवादा। इनायतउल्ला के घरवालों का कहना है कि जिस वक्त प्रधान पति अपने सर्मथकों के साथ हंगामा कर रहा था, तभी सरायअकिल पुलिस भी आ गई थी। परिवार के लोग पुलिस से मदद के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन वर्दीधारी जवान किसी की कुछ सुनने को राजी नहीं थे, जिसके कारण आरोपियों का हौसला बढ़ गया और उन्होंने एक जान ले ली।
आरोपी जल्द जाएंगे जेल, बख्शे नहीं जाएंगे
नेवादा। खलील की मौत हो जाने की खबर के बाद एसपी राधेश्याम घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के अलावा अन्य लोगों से पूछताछ की। पीड़ित परिवार की महिलाओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। बोलीं, सत्ता पक्ष के एक नेता के इशारे पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर एसपी ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोई अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। जांच में अगर किसी पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध मिली तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
फायरिंग से इंकार करते रहे थानाध्यक्ष
नेवादा। चकपिनहा गांव में शनिवार सुबह चुनावी रंजिश को लेकर प्रधानपति महफूज आलम व इनायत उल्ला के बीच मारपीट व शाम को हुई गोलीबारी की घटना पर पुलिस शुरू से ही पर्दा डालने में लगी रही। प्रधान पति के पक्ष से कई राउंड फायरिंग किए जाने के बाद भी पुलिस को घटना स्थल से खोखा तक बरामद नहीं हो सका। हमलावर गांव में तांडव करते रहे, लेकिन थानाध्यक्ष बार-बार सूचना दिए जाने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे। बाद में उन्होंने अपना सरकारी मोबाइल नंबर तक बंद कर लिया। कुछ देर बाद सोशल मीडिया में खून से लथपथ मृतक खलील की तस्वीरें वायरल होने लगीं तो सीओ श्यामकांत के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर किया।
वर्चस्व दिखाने के लिए की कई राउंड फायरिंग
नेवादा। ग्रामीणों के अनुसार हमलावरों के सिर पर पूरी तरह से खून सवार था। हमलावर गांव में खुलेआम असलहे लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। जिसने भी उनका विरोध किया था उन्हें चुन चुनकर मारपीट कर गांव में दहशत का माहौल बना रहे थे। मारपीट के दौरान ग्रामीण सहमे रहे और अपने बाल-बच्चों के साथ घरों में दुबके रहे।
दो साल पहले भी खलील पर हुआ था हमला
नेवादा। मृतक खलील की बहन सादमा के अनुसार हमलावरों की खलील से पुरानी रंजिश है। दो साल पहले भी महेंद्र व धर्मेंद्र आदि ने खलील को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था। सादमा ने बताया कि शनिवार रात दो लोग घर पर आए थे और खलील व बड़े भाई जावेद को बुलाकर अपने साथ ले गए। जावेद अपने साथ दो नाली बंदूक भी लेकर गया था जिसे हमलावरों ने मारपीट कर छुड़ा लिया और खलील को धारदार हथियारों से वार करने के बाद गोली मार दी।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव, गश्त कर रही पीएसी
नेवादा। खलील की हत्या के बाद बवाल की आशंका के मद्देनजर चकपिनहा से लेकर मिनहाजपुर तक पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। रविवार को मौके पर पीएसी के अलावा सरायअकिल, पिपरी, करारी, चरवा व कौशाम्बी थाने की पुलिस फोर्स मौजूद रही। चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस के जवान ग्रामीणों की गतिविधियों की जानकारी लेकर अपने आला अधिकारियों को अवगत कराते रहे। गांव की हर गली में पुलिस की चहल-कदमी ही सन्नाटे को चीरती रही।

middle-aged killed in assault, firing, three serious

middle-aged killed in assault, firing, three serious- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed