{"_id":"686d7f74aa1f864a64084bd8","slug":"micro-finance-company-accused-of-fraud-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127694-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: माइक्रो फाइनेंस कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: माइक्रो फाइनेंस कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप
Wed, 09 Jul 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ थाने में तहरीर देने गई समूह की सदस्य।-संवाद
संदीपनघाट कोतवाली के भीखमपुर गांव की महिलाओं ने कैशपार माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर वसूली गई किश्त में हेराफेरी की शिकायत पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़िताओं ने मंगलवार को थाने जाकर कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
भीखमपुर गांव की चंपा देवी ने बताया कि वह कैशपार माइक्रो फाइनेंस समूह की अध्यक्ष हैं। जबकि माया देवी, सितारा देवी, संजू देवी, ऊषा देवी, विमला, गीता देवी, रंजनी, किरन, संजू और आशा देवी सदस्य हैं। समूह की सदस्यों ने मूरतगंज स्थित शाखा से 20 हजार से 50 हजार रुपये तक का ऋण लिया है। जिसकी साप्ताहिक किस्त 660 रुपये कंपनी के एजेंट के माध्यम से वसूली जा रही है।
आरोप है कि एजेंट ने कर्मचारियों की मिलीभगत से कंपनी में पैसा जमा नहीं किया है। ऋण बकाया की जानकारी पाकर समूह की महिलाओं के होश उड़ गए। आरोप है कि मूरतगंज शाखा में एजेंट की शिकायत करने पर कंपनी के कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए भगा दिया।
विज्ञापन
पीड़ित समूह की सदस्यों ने मंगलवार को थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।