फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mercury crosses 44 degrees...avoid hot winds

Kaushambi News: पारा 44 डिग्री पार...बचें गर्म हवाओं से

Sun, 26 Apr 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 26 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 44 degrees...avoid hot winds
मंझनपुर-समदा सड़क से चिलचिलाती धूप में साइकिल से कोचिंग जाती छात्रा। संवाद
तापमान के बढ़ते ग्राफ और गर्म हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी का असर बाजारों में भी देखने को मिला। सुबह-शाम ही ग्राहक निकले। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दो दिनों तक मौसम यही रहेगा। लू चलेगी।
विज्ञापन


मंझनपुर के व्यस्त बाजारों में दोपहर को दुकानदारों ने भी नींद ली। प्रमुख कस्बों में यही हाल रहा। पश्चिम शरीरा बाजार के कपड़ा कारोबारी अभिषेक केशरवानी बताते हैं कि भीषण गर्मी के कारण ग्राहक दिन में बाजार नहीं आ रहे हैं। ज्यादातर लोग सुबह और शाम के समय ही खरीदारी करने निकलते हैं। बिक्री पर असर पड़ा है। चौराहे पर मिठाई की दुकान चलाने वाले विपिन केशरवानी का भी यही कहना है।
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर संचालक आर्यन मोदनवाल बताते हैं कि दवाओं की बिक्री का समय भी बदल गया है। लोग सुबह और शाम ही दवाएं खरीदने आ रहे हैं। हालांकि, ग्लूकोज और ओआरएस जैसे उत्पादों की मांग बढ़ गई है।

मंझनपुर-समदा सड़क से चिलचिलाती धूप में साइकिल से कोचिंग जाती छात्रा। संवाद

मंझनपुर-समदा सड़क से चिलचिलाती धूप में साइकिल से कोचिंग जाती छात्रा। संवाद

मंझनपुर-समदा सड़क से चिलचिलाती धूप में साइकिल से कोचिंग जाती छात्रा। संवाद

मंझनपुर-समदा सड़क से चिलचिलाती धूप में साइकिल से कोचिंग जाती छात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed