फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mercury @ 44 degrees... People scorched in the intense heat, be careful for three days

Kaushambi News: पारा <bha>@</bha> 44 डिग्री... प्रचंड गर्मी में तपे लोग, तीन दिन सावधान रहें

Fri, 22 May 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 22 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mercury @ 44 degrees... People scorched in the intense heat, be careful for three days
चिलचिलाती धूप में मंझनपुर ​स्थित तालाब में पंप के गिर रहे पानी से नहाते बच्चे। संवाद
मंझनपुर। जनपद में बृहस्पतिवार को 44 डिग्री ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया। सुबह करीब नौ बजे तक सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही सामान्य बनी रही, लेकिन इसके बाद धूप की चुभन बढ़ने लगी और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर होते-होते सड़कें लगभग सूनी नजर आने लगीं। भीषण गर्मी के चलते बाजारों में भीड़ कम दिखाई दी। दुकानदार भी गर्मी से बचने के लिए पंखे और कूलर का सहारा लेते नजर आए। इससे पहले रात को भी तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। बिजली कटाैती से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने भी तेज धूप में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों तक इसी तरह की चिलचिलाती धूप और तापमान बने रहने की संभावना है। उन्होंने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed