{"_id":"69d558258f5d3cf15706e04e","slug":"medical-store-raided-four-served-notices-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-139404-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मेडिकल स्टोर पर छापा, चार को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मेडिकल स्टोर पर छापा, चार को थमाया नोटिस
विज्ञापन
हर्रायपुर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी करती औषधि निरीक्षक माधुरी सिंह। स्रोत : विभा
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर औषधि विभाग ने मंगलवार को आधा दर्जन मेडिकल स्टोर में छापा मारा। औषधि निरीक्षक माधुरी सिंह ने विकासखंड मूरतगंज के हर्रायपुर और कनैली क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता मिलने पर चार मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस थमाया गया है। जबकि दो संचालकों को चेतावनी दी गई है।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर में अनियमितताएं मिलीं। टीम ने एक्सपायर्ड औषधियों के रखरखाव व उनके निस्तारण की व्यवस्था, कफ सिरप के स्टॉक, खरीद-बिक्री के अभिलेख और लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की जांच की। कुछ दुकानों में रिकॉर्ड अपडेट नहीं मिले। वहीं दवाओं के रखरखाव में भी लापरवाही पाई गई। इसके बाद संचालकों को चेतावनी दी गई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर बाजार में एक्सपायर्ड, नकली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जांच में मिली खामियों के आधार पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही थोक दवा विक्रेताओं की भी जांच जारी है। यह देखा जा रहा है कि दुकान लाइसेंस के अनुरूप संचालित हो रही है या नहीं। दवाओं की बिक्री योग्य व्यक्ति की उपस्थिति में हो रही है या नहीं। विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।