{"_id":"666d89e41b1e9baf110c9a65","slug":"mechanics-body-found-in-madrasa-complex-of-karari-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-112835-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: करारी के मदरसा परिसर में मिला मैकेनिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: करारी के मदरसा परिसर में मिला मैकेनिक का शव
Sat, 15 Jun 2024 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
करारी के मदरसा परिसर में मिला मैकेनिक का शव
- शुक्रवार रात कस्बे के आजाद नगर में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। आजाद नगर स्थित मदरसा जामिया इमदादुल उलूम के परिसर में शुक्रवार रात एक मैकेनिक का शव मिला। मैकेनिक मदरसे के बगल में स्थित घर में परिवार के साथ रहता था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
आजाद नगर मोहल्ला निवासी वीरेंद्र कुमार सरोज (38) चार पहिया वाहन का मैकेनिक था। वीरेंद्र का घर मदरसा इमदादुल उलूम के बगल में है। शुक्रवार रात वीरेंद्र छत पर सोने गया था। रात करीब 11 बजे मदरसा परिसर में बने हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने किसी के गिरने की आवाज सुनी। छात्रों ने मामले की जानकारी मदरसे के प्रिसिंपल मो. इमरान को दी तो वह मौके पर पहुंचे। टाॅर्च की रोशनी लगाकर देखा गया तो वह पड़ोसी वीरेंद्र सरोज निकले। घटना की जानकारी के बाद वीरेंद्र की पत्नी शांति मौके पर पहुंची व उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाई। यहां चिकित्सकों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। शांति का कहना है कि सोते वक्त पति पानी आदि के लिए उठे होंगे। पैर फिसलने के कारण वह मदरसा परिसर में गिर गए। पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।