फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   mausa kidnapped and killed the child, sent to jail

मौसा ने अगवा कर बालक को उतारा था मौत के घाट, भेजा जेल

Wed, 02 Sep 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
mausa kidnapped and killed the child, sent to jail
मौसा ने अगवा कर बालक को उतारा था मौत के घाट, भेजा जेल
विज्ञापन

चरवा से सात माह पहले बालक के अपहरण को लेकर हुआ था हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। चरवा के समसपुर गांव से सात माह पहले गायब एक बालक को मौसा ने पांच लाख रुपये के लिए अगवा कर लिया था। बालक के पहचान लेने पर उसी रोज मौसा ने महेवाघाट पुल से यमुना में फेंक दिया था। फिरौती के लिए भेजे गए पत्र की लिखावट मिलान होने पर गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया।

समसपुर गांव निवासी अनिल गुप्ता का करीब 12 वर्षीय बेटा शुभम सात फरवरी 2020 को खेलते वक्त घर के बाहर से अचानक लापता हो गया था। खोजबीन के बाद भी सुराग नही लगने पर पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महीनों बाद भी शुभम का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने ग्रामीणों संग मिलकर चक्काजाम किया था। इसी बीच अनिल के घर पांच लाख रुपये फिरौती की मांग को लेकर पत्र पहुंचा। अपहर्ता ने एक-एक कर सात पत्र भेजे। लिखावट से आशंका होने पर अनिल ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने नगर कोतवाली के समदा चौराहा निवासी शुभम के मौसा सिंटू उर्फ कृष्ण कुमार से पत्र की लिखावट मिलान कराई। तस्दीक होने पर रविवार को पुलिस ने घर पर दबिश देकर सिंटू को हिरासत में ले लिया। कोतवाली में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कुबूल कर लिया। इंस्पेक्टर संतशरण सिंह के मुताबिक आरोपी ने बताया कि पांच लाख रुपये की फिरौती के लिए बाइक से उसने ही शुभम को अगवा किया था। पहचान लेने पर उसी रोज महेवाघाट ले जाकर पुल के ऊपर से बालक को यमुना में फेंक दिया था। पुलिस ने मंगलवार को लिखापढ़ी कर आरोपी मौसा को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed