फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Maulana and two other accused arrested in religious conversion case

Kaushambi News: धर्मांतरण के मामले में मौलाना समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Maulana and two other accused arrested in religious conversion case
पश्चिमशरीरा इलाके में चर्चित युवती के धर्मांतरण के मामले में मौलाना समेत दो आरोपियों को शुक्रवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लिखापढ़ी के बाद आरोपियों का चालान न्यायालय किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना के मुख्य आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। मामले में हिंदू संगठनों के दबाव के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा की एक विवाहिता ने बताया कि दो साल पहले उसकी दोस्ती गढ़ी बाजार निवासी मो. कैफ से हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातें भी होती थीं। इस बीच उसकी शादी हो गई। शादी के बाद कैफ जबरन उसपर फोन पर बात करने का दबाव बनाने लगा। इसकी शिकायत लेकर वह कैफ के घर पहुंची तो उसने व उसके साथियों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

जबरन मंझनपुर के एक मौलवी को बुलाकर कलमा पढ़वाया और बुर्का तक पहनवाया। कुछ ही दिनों बाद आरोपी कैफ ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत आरोपी कैफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण की जांच कौशाम्बी इंस्पेक्टर केके यादव ने की। इस दौरान अदालत में पीड़िता का कलमबंद बयान कराया गया। बयान के आधार पर धर्मांतरण आदि की धारा बढ़ाई गई। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी कैफ का एक अगस्त को ही चालान कर दिया था। सीओ कौशाम्बी जनेश्वर प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार सुबह आरोपी मौलाना मुमताज अली निवासी गढ़ी बाजार व दीनानाथ तिवारी निवासी बरुआ थाना पश्चिमशरीरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed