{"_id":"5aea12614f1c1b320a8b7b68","slug":"matter-of-strangulation","type":"story","status":"publish","title_hn":"संबंध बनाने से इंकार पर मंगेतर ने साथी संग की थी किशोरी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संबंध बनाने से इंकार पर मंगेतर ने साथी संग की थी किशोरी की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 03 May 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज क्षेत्र की एक दलित किशोरी की हत्या रविवार रात उसके मंगेतर ने साथी के साथ मनमानी करने से इंकार करने पर की थी। बुधवार को पुलिस ने सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। एसपी अब भी रेप की बात को सिरे से खारिज कर रहे हैं। जबकि मृतका के परिजन गैंगरेप की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र की एक 16 वर्षीय लड़की रविवार रात परिजनों संग पड़ोस में एक कार्यक्रम में गई थी। इसी दौरान गायब हो गई। सुबह गांव में ही सरकारी नलकूप के समीप उसकी लाश मिली थी। मामले में मामा की तहरीर पर मृतका के मंगेतर सीताशरण पुत्र बंशीलाल निवासी भदवां कोखराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सीताशरण अपने गांव के ही दोस्त गुडुन पुत्र रामदयाल सरोज के साथ रविवार रात किशोरी से मिलने गया था। वह खुद के अलावा दोस्त के साथ भी संबंध बनाने का किशोरी पर दबाव बना रहा था।
नहीं मानने पर उसे सुनसान स्थान की ओर घसीट ले गया और गला घोटकर हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए चेहरे को कूच दिया। आंखें भी फोड़ दी। एसपी के मुताबिक इस पूरी घटना की चश्मदीद गवाह मृतका की एक सहेली है। किन्हीं कारणों से उसे मीडिया के सामने नहीं पेश किया जा सकता। बयान दर्ज किया गया है। जरुरत पड़ी तो वह कोर्ट के सामने भी पेश होगी। वहीं, दूसरी ओर आरोपी मंगेतर की मां ने बुधवार को एसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मायके वालों ने ही उसकी होने वाली बहू की हत्या की है। एसपी ने दो दिन के भीतर वारदात का खुलासा करने के लिए कोखराज पुलिस की पीठ थपथपाई है।