फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   matter of strangulation

संबंध बनाने से इंकार पर मंगेतर ने साथी संग की थी किशोरी की हत्या

Thu, 03 May 2018 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 03 May 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
कोखराज क्षेत्र की एक दलित किशोरी की हत्या रविवार रात उसके मंगेतर ने साथी के साथ मनमानी करने से इंकार करने पर की थी। बुधवार को पुलिस ने सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। एसपी अब भी रेप की बात को सिरे से खारिज कर रहे हैं। जबकि मृतका के परिजन गैंगरेप की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र की एक 16 वर्षीय लड़की रविवार रात परिजनों संग पड़ोस में एक कार्यक्रम में गई थी। इसी दौरान गायब हो गई। सुबह गांव में ही सरकारी नलकूप के समीप उसकी लाश मिली थी। मामले में मामा की तहरीर पर मृतका के मंगेतर सीताशरण पुत्र बंशीलाल निवासी भदवां कोखराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सीताशरण अपने गांव के ही दोस्त गुडुन पुत्र रामदयाल सरोज के साथ रविवार रात किशोरी से मिलने गया था। वह खुद के अलावा दोस्त के साथ भी संबंध बनाने का किशोरी पर दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


नहीं मानने पर उसे सुनसान स्थान की ओर घसीट ले गया और गला घोटकर हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए चेहरे को कूच दिया। आंखें भी फोड़ दी। एसपी के मुताबिक इस पूरी घटना की चश्मदीद गवाह मृतका की एक सहेली है। किन्हीं कारणों से उसे मीडिया के सामने नहीं पेश किया जा सकता। बयान दर्ज किया गया है। जरुरत पड़ी तो वह कोर्ट के सामने भी पेश होगी। वहीं, दूसरी ओर आरोपी मंगेतर की मां ने बुधवार को एसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मायके वालों ने ही उसकी होने वाली बहू की हत्या की है। एसपी ने दो दिन के भीतर वारदात का खुलासा करने के लिए कोखराज पुलिस की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed