{"_id":"592f13a14f1c1bac0dbdb700","slug":"matter-of-ambai-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 01 Jun 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी के अंबाई बुर्जुग गांव में मंगलवार की रात ससुराल वालों ने विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास किया। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे मायके से नगदी और बाइक लाने की जिद कर प्रताड़ित कर रहे थे। बुधवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने सैनी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
मंझनपुर कोतवाली के निजामपुर नौगीरा की प्रर्मिला देवी पुत्री राम प्रसाद की शादी तीन साल पहले सैनी के अंबाई गांव में अरविंद से हुई थी। बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से 50 हजार रुपए नगदी और बाइक दिलाने की मांग कर रहे थे । छोटी-छोटी बात पर मारपीट करना ससुराल वालों की आदत बन गई थी। मांग पूरी न होने पर मंगलवार की रात दगाबाज पति के साथ ससुराल के अन्य लोगों ने उसे बेरहमी से मारापीटा। इसके बाद शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। विवाहिता ने जान बचाने के लिए शोरगुल मचाया तो मोहल्ले के लोग दौड़कर आए। पड़ोसियों के इकट्ठा होने पर विवाहिता की जान बची। ससुरालियों के चंगुल से छूटी विवाहिता सीधे अपने मायके आई। बुधवार को वह पिता के साथ एसपी आाफिस पहुंची और शिकायती पत्र दिया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सैनी पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।