फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   matter of ajhua

डीएम के आदेश पर भारी पड़ रहा लिपिक

Sat, 10 Sep 2016 12:28 AM IST
काौश्ााम्बी ब्यूरो
काौश्ााम्बी ब्यूरो Updated Sat, 10 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
 नगर पंचायत अजुहा में तैनात एक लिपिक के लिए डीएम का आदेश कोई मायने नहीं रखता। चार्ज लेने गए दूसरे लिपिक को उसने यह कहकर मना कर दिया कि मामले में वह नगर अध्यक्ष से बात कर लें।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नगर पंचायत अजुहा में तैनात लिपिक साकेत चंद्र श्रीवास्तव के खिलाफ कस्बे के करन रावत ने गंभीर आरोप लगाए हैं। करन रावत ने साकेत चंद्र की तैनाती पर ही सवालिया निशान लगाए हैं। तहसील दिवस में शिकायत पर एसडीएम ने जांच कराई तो गड़बड़ी सही पाई गई।
विज्ञापन


छह सितंबर को तहसील दिवस में शिकायतकर्ता डीएम से मिला तो उन्होंने आरोपी को बुलाकर कहा कि उसके सारे वित्तीय अधिकार छीन लिए गए हैं। डीएम ने लिपिक के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए कहा कि वह अपना चार्ज नगर पंचायत कार्यालय के लिपिक मान सिंह को दे दें। तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी लिपिक ने डीएम के आदेश का पालन नहीं किया। वहीं जब शुक्रवार को लिपिक मानसिंह ने चार्ज लेने की बात कही तो आरोपी ने यह कहकर लौटा दिया कि वह मामले में अध्यक्ष से बात कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed