{"_id":"6656d61d315829c54e0ae1c5","slug":"massive-fire-broke-out-in-a-mobile-shop-smart-phones-and-accessories-worth-more-than-rs-10-lakh-burnt-to-ashe-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : मोबाइल की दुकान में लगी भीषण आग, 10 लाख रुपये से अधिक के स्मार्ट फोन और एसेसरीज जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : मोबाइल की दुकान में लगी भीषण आग, 10 लाख रुपये से अधिक के स्मार्ट फोन और एसेसरीज जलकर राख
Wed, 29 May 2024 12:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 29 May 2024 12:45 PM IST
सार
मलाका के रहने वाले गोविंद ने मूरतगंज के चाकवन चौराहे पर गोविंद इंटरप्राइजेज के नाम से दुकान खोल रखी है। मंगलवार की देर रात शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलने बाद आस पड़ोस के लोगों ने दुकान के मालि को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कोखराज थाना क्षेत्र के मूरतगंज बाजार में मोबाइल एसेसरीज की दुकान में भीषण आग लग जाने से करीब 15 लाख रुपये के स्मार्ट फोन और मोबाइल एसेसरीज जलकर राख हो गए। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसा देर रात शार्ट सर्किट से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
मलाका के रहने वाले गोविंद ने मूरतगंज के चाकवन चौराहे पर गोविंद इंटरप्राइजेज के नाम से दुकान खोल रखी है। मंगलवार की देर रात शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलने बाद आस पड़ोस के लोगों ने दुकान के मालि को इसकी सूचना दी। वह जब तक मौके पर पहुंचकर शटर को उठाते तब तक दुकान से आग की लपटें उठ रही थीं। आग से जलकर 15 लाख के स्मार्ट फोन समेत चार्जर, कवर समेत अन्य एसेसरीज जलकर राख हो गए। सूचना पाकर दमकलकर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष इंद्रदेव ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन