फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Masked miscreants robbed an e-rickshaw driver at knife point

Kaushambi News: चाकू सटाकर नकाबपोश बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक से की लूट

Sun, 10 Aug 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 10 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants robbed an e-rickshaw driver at knife point
सरायअकिल कोतवाली के सुरसेनी और कुम्हारन का पुरवा गांव के बीच शुक्रवार रात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू सटाकर ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर नकदी, जंजीर, अंगूठी व मोबाइल फोन लूट लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सरायअकिल के जैतपुर पूरेहजारी गांव निवासी रवि ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसने बताया कि शुक्रवार रात 8:30 बजे वह ई-रिक्शा लेकर सरैंया पुल की ओर से घर लौट रहा था। जैसे ही कुम्हारन का पुरवा और सुरसेनी गांव के बीच स्थित नहर पुल के समीप पहुंचा तभी बाइक सड़क पर खड़ी कर गमछा से मुंह बांधे दो बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

माहौल भांप कर उसने रोकने के बजाय ई-रिक्शा की रफ्तार बढ़ा दी। इस पर बदमाशों ने बाइक से ओवरटेक कर कुछ दूरी पर उसे रोक लिया और ई-रिक्शा की चाबी निकालकर चाकू सटा दिया। आरोप है कि बदमाश उसे पीटते हुए सड़क से खेतों की ओर खींचकर ले गए और जेब में रखा 1550 रुपये नकद, चांदी की जंजीर, अंगूठी व मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूटपाट करने के बाद दोनों बदमाश धमकी देते हुए बिरनेर गांव की ओर भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर आई डायल 112 और तिल्हापुर चौकी ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घंटों हाथ-पैर चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने शनिवार को अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। सीओ चायल अभिषेक सिंह ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस से बातचीत कर मामले की जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed