{"_id":"68af6c3f3eaef57591049cfa","slug":"married-womans-suspicious-death-brother-suspects-murder-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-129536-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने जताया हत्या का संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने जताया हत्या का संदेह
Thu, 28 Aug 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
रसूलपुर गिरसा में विवाहिता की मौत के बाद जांच करती पुलिस। स्रोत- ग्रामीण
कोखराज के रसूलपुर गिरसा गांव में बुधवार की सुबह एक विवाहिता की मौत हो गई। भाई ने ससुरालियों पर पीटकर हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रसूलपुर गिरसा निवासी 22 वर्षीय शीलू पत्नी सुरेंद्र की घर पर मौत हो गई। बड़ा गांव थाना संदीपनघाट निवासी मृतका शीलू के भाई रितेश गौतम का आरोप है कि बहन की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। उन्होंने ससुरालियों पर बहन को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है।
रितेश ने पुलिस को तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने और रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि शीलू की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी, और उसके एक बेटा व एक बेटी हैं। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि शीलू कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। देर रात उसकी हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।