{"_id":"6699b8978a300c63d30268c4","slug":"married-womans-in-laws-get-abortion-done-for-dowry-case-filed-against-9-including-husband-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-114067-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दहेज की खातिर विवाहिता का ससुरालियों ने कराया गर्भपात, पति समेत नौ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दहेज की खातिर विवाहिता का ससुरालियों ने कराया गर्भपात, पति समेत नौ पर केस
Fri, 19 Jul 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर ससुरालियों ने विवाहिता का गर्भपात करा दिया। आरोप है कि प्रताड़ित कर उसे घर से भगा दिया गया। बुधवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सैनी के सिराथू (कानूनगो का पुरवा) कस्बे के प्राची उर्फ शिवानी पांडेय की शादी सवा साल पहले इंदौर के द्रविड़ नगर निवासी संस्कार पांडेय के साथ हुई थी। प्राची का कहना है कि शादी में मिले दहेज से ससुराली संतुष्ट नहीं थे। मायके से पांच लाख रुपये नकदी के साथ चार पहिया कार की मांग करने लगे।
आरोप है कि वह गर्भवती हुई तो ससुरालियों ने उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद प्रताड़ित कर घर से भगा दिया। शिकायत पर महिला थाने में पुलिस के सामने दोनों परिवार के बीच कई बार पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन
बुधवार को महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति संस्कार पांडेय, ससुर उमेश, सास पूजा, व जेठ-जेठानी समेत नौ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
एसओ नीलम राघव ने बताया कि सुलह-समझौता कराने की कोशिश की गई थी। बात नहीं बनने पर पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।