फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman's body found hanging, suspicion of murder

Kaushambi News: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका

Fri, 10 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 10 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, suspicion of murder
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के खेरवा गांव में बृहस्पतिवार को एक घर में विवाहिता का शव फंदे से लटकता पाया गया। यहां उसकी ननिहाल थी। घटना का कारण तो अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन हत्या की आशंका जताई रही है। विवाहिता के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा कि महिला घर में अकेली थी। कोई दो लोग उससे मिलने आए थे, जिन पर वारदात का शक जताया जा रहा है।
विज्ञापन




चित्रकूट जनपद के राजापुर थाना क्षेत्र के कंधवनिया गांव निवासी शीला (55) पत्नी शिव गणेश अपने मायके धाता फतेहपुर से करीब एक सप्ताह पूर्व खेरवा गांव में मामा भैरव प्रसाद के घर आई थी। दोपहर में भैरव प्रसाद परिवार के साथ खेत चले गए। शाम करीब पांच बजे घर लौटे तो अंदर शीला का शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत को लेकर परिजन कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। चर्चा है कि दोपहर में दो लोग घर आए थे। घर में उन्हें नाश्ता दिए जाने के साक्ष्य मिले हैं। अंदर दो कटोरी व गिलास रखें मिले हैं। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि वारदात में दो लोग शामिल रहे होंगे। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम महिला का शव पुलिस सुरक्षा में घर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर चोट लगने से कोमा में गई थी शीला



मंझनपुर। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। जीभ दांतों के बीच फंसकर कटने का प्रमाण मिला है। सूत्रों के मुताबिक, महिला के सिर पर पहले किसी चीज से प्रहार किया गया जिससे वह कोमा में चली गई। इसके बाद रस्सी से गला कसा गया। इसी बीच उसकी जीभ निकल आई और दांतों के बीच फंसकर कट गई। गले में रस्सी से कसे जाने के निशान हैं।

घर में प्रताड़ित होती थी शीला

शीला के पति शिव गणेश की मौत हो चुकी है। वह बेटा-बहू के साथ रहती थी। गांव में चर्चा है कि वे उसे प्रताड़ित करते थे। इस कारण वह मायके धाता में रहने लगी थी। करीब चार दिन पहले ननिहाल आई थी। पुलिस इस पहलू को लेकर भी जांच कर रही है।


महिला की हत्या की जानकारी मिली है। मामा भैरव की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है। जो भी साक्ष्य मिलेंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- शिवांक सिंह, सीओ मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed