फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman was thrown out of the house for dowry

Kaushambi News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से भगाया

Sat, 07 Jun 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 07 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Married woman was thrown out of the house for dowry
मंझनपुर। करारी कोतवाली के पथरा इशहाकपुर गांव में दहेज के खातिर विवाहिता को पीटकर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। शिकायत पर पुलिस ने पति सहित ससुरालियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया है। कड़ाधाम के गौसपुर नवावां का मजरा चौरासी निवासी दिव्या निर्मल ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2020 में पथरा इशहाकपुर निवासी राजकुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बुलेट और एक लाख रुपये की मांग के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने कड़ाधाम पुलिस से दो साल पहले शिकायत भी की थी। उस दाैरान सुलह कराकर ससुराल वापस भेज दिया गया। सात फरवरी 2025 को ससुरालियों ने फिर से उसकी पिटाई की और घर से भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्ष को बुलाकर काउंसिलिंग कराने के निर्देश दिए। इसके बाद भी बात नहीं बनी।
विज्ञापन

नतीजतन, पीड़िता की शिकायत पर करारी थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह ने पति राजकुमार, सास लक्ष्मी देवी, जेठ राकेश और जेठानी सरिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed