फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman, upset by husband's beating, hanged herself to death

Kaushambi News: पति की पिटाई से क्षुब्ध विवाहिता फंदे से लटकी, मौत

Mon, 23 Dec 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 23 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Married woman, upset by husband's beating, hanged herself to death
मृतक गुड़िया देवी की फाइल फोटो।
कोखराज कोतवाली के टीकरडीह गांव में शनिवार रात पति की पिटाई से आहत विवाहिता ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। दरवाजा तोड़कर उसका शव बाहर निकाला गया। मृतका के मां की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के परास गांव फूलपति पत्नी स्व. भुल्ला ने बताया कि नौ साल पहले उसने अपनी बेटी गुड़िया (30) की शादी कोखराज के टीकरडीह निवासी रामचंद्र के साथ की थी। रामचंद्र पल्लेदारी कर परिवार का गुजारा करता है। फूलपति के मुताबिक दामाद रामचंद्र शराब का लती था। इसे लेकर बेटी गुड़िया का अक्सर पति से झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन

शनिवार की शाम भी रामचंद्र शराब पीकर आया और पत्नी से झगड़ा करने लगा। आरोप है कि इस दौरान पति ने उसकी पिटाई भी कर दी। रोज-रोज के झगड़े से तंग विवाहिता ने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। भीतर दीवार के गुल में रखे बांस के सहारे साड़ी से गले में फंदा लगाकर लटक गई। शराब के नशे में होने के कारण रामचंद्र रात में सो गया था। सुबह नींद से जगने के बाद दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो सिंघिया चौकी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अतुल श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच दरवाजा तोड़वाया तो गुड़िया का शव फंदे पर लटक रहा था। मौका मुआयना के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मां की तहरीर पर पति रामचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

----------
मां की मौत, बिलख रहे मासूम बच्चे
--टीकरडीह में मौत को गले वाली गुड़िया के तीन बच्चे हैं। मां की मौत से बेटे प्रियांशु (8), बेटी शिवांसी (6) व बेटे हिमांशु (2) की रो-रोकर हालत खराब है। मौके पर मौजूद हर किसी के जुबां पर यही था कि मां की मौत के बाद अब इन बच्चों की परवरिश कौन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed