फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman suffering from depression committed suicide by hanging

अवसाद की शिकार विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Fri, 29 Oct 2021 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Married woman suffering from depression committed suicide by hanging
Married woman suffering from depression committed suicide by hanging - फोटो : KAUSHAMBI
नगर पालिका परिषद भरवारी के आंबेडकर नगर मेें रहने वाली एक दिव्यांग सुनीता (35) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सात महीने पहले हादसे में एक पैर कटने के बाद वह काफी तनाव में रहती थी। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के आंबेडकर नगर मोहल्ले में रहने वाली सुनीता (35) पत्नी संतोष कुमार सात महीने पहले सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। हादसे में जख्मी होने के कारण उसका दाहिना पैर काटना पड़ा था। सुनीता के इलाज में भी काफी रुपये खर्च हो रहे थे।
विज्ञापन

चार बच्चों की मां सुनीता परिवार पर पड़ रहे आर्थिक बोझ के कारण परेशान रहती थी। बुधवार रात बच्चों को खाना खिलाने के बाद उसने नीचे के कमरे में सुला दिया। इसके बाद पति-पत्नी छत पर जाकर सो गए। रात में किसी समय सुनीता नीचे उतरी और उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। परिजन नींद से जगे तो उन्होंने विवाहिता का शव देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार पैर कटने के बाद से सुनीता डिप्रेशन का शिकार हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कर चुकी की है जान देने का प्रयास
परिवार के लोगों के अनुसार दो महीने पहले सुनीता ने तालाब में कूदकर जान देने का प्रयास किया था। उस समय तालाब के किनारे मवेशियों को चराने गए लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाल लिया। लेकिन बुधवार की रात उसने फांसी लगा ली।

घटना की जानकारी मिली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों का कहना है कि महिला पैर कटने के कारण अवसाद में थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह, सीओ सिराथू

Married woman suffering from depression committed suicide by hanging

Married woman suffering from depression committed suicide by hanging- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed