फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman performed a ritual to control her husband

Kaushambi News: पति को वश में करने के लिए विवाहिता ने किया टोटका

Fri, 10 Oct 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 10 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Married woman performed a ritual to control her husband
दोआबा में अब भी अंधविश्वास में लोग फंसे हुए हैं। इसका फायदा (पंडा) ओझा उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला महिला थाना में आया।
विज्ञापन

करारी कोतवाली के अर्का महाबीरपुर के मक्खन कुमार की शादी करीब छह माह पूर्व संदीपनघाट कोतवाली के बरकतपुर गांव की रूमा देवी के साथ हुई है। शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद होता था। रूमा ने इसकी शिकायत महिला थाना में की।
एसओ नीलम राघव ने दोनों पक्ष को थाने बुलाया। थाने में बातचीत के दौरान मक्खन कुमार ने बताया कि रूमा घर का काम नहीं करती है। वह सुबह देर तक सोती है। जब कोई समझाने का प्रयास करता है, तो झगड़ा करने लगती है।
विज्ञापन

मक्खन कुमार का आरोप है कि रूमा कुछ दिन से अजीबोगरीब हरकत करती है। वह उसे अपने वश में करने के लिए टोटका करती है। वहीं रूमा ने बताया कि उसे एक बाबा ने घर में शांति के लिए बोतल में पानी दिया था। इस पर महिला पुलिस ने समझाया कि ससुराल में मिलजुलकर रहने से विवाद नहीं होता। जादू, टोना, टोटका कुछ नहीं होता। एक-दूसरे को सम्मान दें तो कभी विवाद नहीं होता। इसके बाद दोनों लोगों ने गलती का एहसास किया। भविष्य में इस तरह के बाबाओं के चक्कर में न फंसने का वादा कर साथ-साथ घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed