{"_id":"5e1a21198ebc3e87ba645996","slug":"married-woman-dies-in-suspicious-condition-kaushambi-news-ald2654650151","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के दानपुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। इलाके के दानपुर गांव में शुक्रवार रात घर के भीतर संदिग्ध दशा में एक महिला की मौत हो गई। उसने साल भर पहले ही पड़ोसी युवक से प्रेम विवाह किया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दी है।
बताया जाता है कि दानपुर गांव की तारावती (22) पुत्री मुन्नी लाल ने करीब साल भर पहले पड़ोसी गनेश से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसकी बात-बात पर पति से अनबन होने लगी। शुक्रवार रात घर के भीतर ही संदिग्ध दशा में तारावती की सांसें थम गईं। चीख-पुकार पर तमाम लोग मौके पर आ गए। सुबह पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ योगेश तिवारी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में मरने की वजह साफ हो जाएगी। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।