फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ]Married woman dies after falling from bike, accused of murder

Kaushambi News: बाइक से गिरकर विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 28 Mar 2024 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 28 Mar 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
]Married woman dies after falling from bike, accused of murder
रसूलपुर सुकुवारा उर्फ रानीपुर गांव में मंगलवार शाम पति के साथ बाइक पर बैठकर इलाज कराने जा रही विवाहिता की गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रसूलपुर सुकुवारा गांव निवासी तौसीफ खान की शादी दिसंबर 2023 में कटैया डिहवा गांव की शमा परवीन (20) के साथ हुई थी। तौसीफ ने बताया कि कुछ दिनों से पत्नी की तबीयत खराब चल रही थी। वह उसे मंगलवार शाम बाइक से चिकित्सक को दिखाने के लिए सरायअकिल जा रहा था। जैसे ही वह गांव से बाहर आया तभी स्कूल के पास चक्कर आने से शमा बाइक से गिर गई। उसने पत्नी को संभाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अचानक हुई मौत से घरवालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी ही थी कि, उसी समय पहुंचे शमा के पिता समेत मायके वालों ने तौसीफ खान पर हत्या करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लिखित में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed