{"_id":"5e668b358ebc3eeb3b750efd","slug":"married-woman-commits-suicide-in-ashada-village-kaushambi-news-ald2706054134","type":"story","status":"publish","title_hn":"आषाढा गांव में विवाहिता ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आषाढा गांव में विवाहिता ने की खुदकुशी
विज्ञापन
आषाढा गांव में विवाहिता ने की खुदकुशी
पश्चिमशरीरा। स्थानीय कोतवाली के आषाढा गांव में सोमवार सुबह एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि अषाढ़ा गांव निवासी शुभग की शादी करीब चार साल पहले नीता (24) के साथ हुई थी। सोमवार सुबह नीता का शव ससुराल में फांसी से लटका मिला। ससुरालियों का कहना है घर में ऐसा कोई कारण नहीं था, जिसकी वजह से कोई खुदकुशी कर सके। नीता ने जान क्यों दी, इस बाबत कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। घटना की जानकारी होने के बाद उसके मायके फतेहपुर जिले के छिमिरछा से भी लोग आ गए हैं। मायके पक्ष की तरफ से भी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। चर्चा रही कि दंपती को बच्चे नहीं थे। इसी से नीता उदास रहती थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।