{"_id":"60d4da168ebc3e32ce7e73f1","slug":"married-woman-commit-suicide-by-hanging-kaushambi-news-ald309213268","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर विवाहिता ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाकर विवाहिता ने की खुदकुशी
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के चिरला मुंजप्ता गांव में बुधवार की देर शाम एक विवाहिता ने घरेलू कलह की वजह से घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने दोपहर बाद शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
पिपरी थाना क्षेत्र के चिरला मुंजप्ता गांव निवासी बब्लू कुमार पुत्र सुंदर लाल पेंटर का काम करते हैं। बब्लू की शादी करीब दो साल पहले चरवा के रामपुर गांव की पुष्पा देवी (22) के साथ हुई थी। बब्लू के मुताबिक बुधवार की शाम खाना खाने के बाद उसकी पत्नी पुष्पा ने घर के अंदर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब विवाहिता कमरे से नहीं निकली तो उसे शक हुआ।
दरवाजा तोड़कर देखा तो विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। इस घटना से घर मे कोहराम मच गया। मृतका कर पति ने बताया कि उसकी पत्नी अपने मायके से हो रहे घरेलू कलह से परेशान थी। इस कारण उसने पिता से फोन पर बात करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों ने विवाहिता के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया है।