फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman beaten for not meeting dowry demands

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को पीटा

Tue, 10 Dec 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for not meeting dowry demands
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को पीटा
विज्ञापन

पीड़िता ने सोमवार को एसपी से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दहेज में कार और नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने एक विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं की तो सोमवार को एसपी अभिनंदन से शिकायत की।

सदर कोतवाली क्षेत्र के कोडऱ गांव की अनीता पुत्री हरिश्चंद्र का कहना है कि उसकी शादी फरवरी में कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के असरफपुर निवासी संजय के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग बतौर दहेज नकदी व कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर पांच अगस्त को ससुराल वालों ने पीटकर घर से निकाल दिया। अनीता का कहना है कि बिरादरी व रिश्तेदारों ने पंचायत की। फिर भी ससुराल वाले उसे रखने के लिए राजी नहीं हुए। शिकायत सदर कोतवाली में की गई। पुलिस कार्रवाई नहीं की। सोमवार को अनीता ने एसपी से शिकायत की। एसपी अभिनंदन ने पुलिस को जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed