{"_id":"69c5938d775c3bd49c0ed869","slug":"married-woman-beaten-and-thrown-out-of-the-house-fir-lodged-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-138715-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज
Fri, 27 Mar 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के बदलेपुर ननसेनी गांव की एक विवाहिता को दहेज कम मिलने को लेकर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज की है।
बदलेपुर ननसेनी गांव की सोनम देवी पुत्री गया प्रसाद ने बताया तीन साल पहले उसकी शादी क्षेत्र के कुरामुरीदन का मजरा चक नूरपुर गांव के उमेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराली अतिरिक्त दहेज में पांच लाख की मांग करते हुए मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे।
कई बार समझौता होने के बाद भी बात नहीं बनी। तीन माह पहले 31 दिसंबर को उसके ससुरालियों ने मारपीट कर घर से भगा दिया। मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति उमेश कुमार, मां चंद्रकली व ससुर सत्यनारायण पर प्राथमिकी दर्ज की है।