{"_id":"5d166a0c8ebc3e3c74300377","slug":"married-to-dowry-taken-out-of-the-house-kaushambi-news-ald248051673","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को दहेज के लिए पीटा, घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को दहेज के लिए पीटा, घर से निकाला
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
फतेहपुर में ब्याही थी बेटी, पति समेत छह पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। फतेहपुर में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति सहित छह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मंझनपुर निवासी प्रियंका देवी ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना स्थित प्रेमनगर में दिनेश से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो पखवाड़े भर पहले दहेजलोभियों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दे दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति दिनेश, ससुर संतोष व इनके परिवार के ही संदीप, रविशंकर, अनुराधा तथा विनय आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।