{"_id":"5c4dfc69bdec2273a2562dc1","slug":"married-to-dowry-beaten-out-of-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
Mon, 28 Jan 2019 12:38 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। फतेहपुर में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के पलरा गांव की सविता देवी पुत्री रामरूप ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना स्थित गढ़ा निवासी अनूप से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्तेभर पहले ससुरालियों ने उसकी पिर्टाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके वालों ने फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति अनूप, ससुर छेदीलाल व इनके परिवार की ही संगीता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ संजय गुप्ता का कहना है कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही सभी को जेल भेजा जाएगा।