{"_id":"619bed40dc0d830553079f4d","slug":"married-to-a-kashmiri-middle-aged-by-taking-money-from-the-girl-s-family-kaushambi-news-ald32103725","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के परिजनों से रुपये लेकर कश्मीरी अधेड़ से कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के परिजनों से रुपये लेकर कश्मीरी अधेड़ से कराई शादी
विज्ञापन
Married to a Kashmiri middle-aged by taking money from the girl's family
इलाके में युवतियों व महिलाओं की खरीद फरोख्त का धंधा चल रहा है। अपने कश्मीरी पति के साथ धंधे में लिप्त क्षेत्र की एक महिला गरीब युवतियों को झांसे में लेकर उन्हें चंद रुपयों में बेच देती है। हाल ही में कस्बे की एक युवती रैकेट का शिकार हुई है। कथित पति के चंगुल से छूटकर डेढ़ महीने बाद घर आई पीड़िता ने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस के आला अफसरों से शिकायत की है।
कस्बे के अशोक नगर मोहल्ले की एक महिला ने बताया कि बरई बंधवा गांव की एक महिला अपने कश्मीरी पति के साथ कस्बे में किराये के मकान में रहती है। युवती का कहना है कि कश्मीर के अच्छे घराने में शादी कराने के लिए उसके पिता से महिला ने 50 हजार रुपये में सौदा तय किया।
इसके बाद उसकी शादी दो मार्च को काश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कलुनुमा गांव में एक अधेड़ के साथ करा दिया। कश्मीर जाने पर युवती को पता चला कि शफी इसके पहले दो शादियां कर चुका है और उसके छह बच्चे हैं। इस दौरान उसके पति ने बताया कि वह दो लाख रुपये बरई बंधवा की रहने वाली महिला को शादी कराने के नाम पर दिया है।
विज्ञापन
इसके बाद युवती करीब डेढ़ महीने तक वहां रही। किसी तरह पति के चंगुल से छूटकर 17 अप्रैल को करारी आ गई। युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। पीड़ित पिता ने इस बाबत शादी कराने वाली महिला से बात की तो उसके घर पर चढ़कर गालीगलौज की। युवती ने बताया कि उसने इसकी शिकायत तत्कालीन इंस्पेक्टर अशोक कुमार से की थी।
कार्रवाई नहीं होने पर हफ्ते भर पहले शिकायत एसपी से भी की। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में एसओ करारी प्रिंस दीक्षित का कहना है कि अभी वह थाने में नए आए हैं। उनके सामने इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
जिस्मफरोशी कराने की दी गई धमकी
पीड़ित युवती ने बताया कि कश्मीर में डेढ़ महीने तक उसने बड़ी फजीहत झेली थी। वहां उसका पति मारपीट करता था। वह कई दिन भूखी प्यासी भी रही। पतिकहता था कि वह दो लाख में खरीद कर लाया है। यदि उसकी बात नहीं मानेगी तो उसे जिश्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया जाएगा। इसके बाद नाहिदा कथित पति को विश्वास में लेकर किसी तरह चंगुल से भाग आई।
आधा दर्जन लड़कियों की कश्मीर में करवा चुकी है शादी
कश्मीर में शादी में धोखा खाने वाली युवती ने बताया कि कस्बे में रहने वाली उक्त चर्चित महिला अब तक कई बेसहारा युवतियों को अपने जाल में फंसा कर काश्मीर भेजवा चुकी है। वहां जाने के बाद कोई महिला निकल नहीं पाती। वहां उसे या तो अधेड़ के साथ जीवन बिताना पड़ता है या उसे गलत धंधे में उतार दिया जाता है।