फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dhanteras

धनतेरस के लिए सज गया करोड़ों का बाजार

Thu, 28 Sep 2017 01:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 28 Sep 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
dhanteras
other
धनतेरस के लिए बाजार सज गए हैं। सराफा, इलेक्ट्रानिक उपकरण, बर्तन आदि की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, ताकि ग्राहक खींचे चले आए हैं। शुक्रवार को बाजार में रुपयों की बारिश होगी। करोड़ों का कारोबार होगा। बाइक व कार की एजेंसियों से वाहनों का नया बेड़ा भी सड़कों पर उतरेगा। इसके लिए लोगों ने पहले से बुकिंग करा रखी है।
विज्ञापन


धनतेरस के लिए मंझनपुर, भरवारी, सिराथू, सरायअकिल, अझुवा, चायल, मनौरी, मूरतगंज आदि प्रमुख बाजारों के दुकानदारों ने विशेष तैयारियां कर रखी है। यह ऐसा पर्व हैं, जिसमें हिंदू-मुस्लिम सभी वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर खरीदारी करते हैं। खरीदारी के लिए लोगों ने पहले से तैयारी कर रखी है कि उन्हें मार्केट में  क्या खरीदना है। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ जाएगी। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, बाजार में रुपये की बारिश भी बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन


इलेक्ट्रानिक उपकरण, बर्तन, सराफा कारोबारियों ने अपनी-अपनी दुकानों को सजा रखा है। भीड़ बढ़ने पर ग्राहकों को दिक्कत न हो इसके लिए बर्तन व इलेक्ट्रानिक उपकरण बेचने वाले दुकानदारों ने अलग से काउंटर बना रखे हैं। वहीं सराफा कारोबारियों ने अबकी नए-नए डिजाइन के आभूषण लेकर आएं हैं। इस पर्व पर लोग चांदी और सोने के सिक्कों की खरीदारी करते हैं। इस पर लोगों का फोकस ज्यादा रहता है। व्यापारी मंडल के अध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने बताया कि पिछले साल 22 करोड़ का कारोबार धनतेरस पर्व पर हुआ था। अबकी इसमें दो गुना का इजाफा होने की उम्मीद है। सबसे ज्यादा सराफा व इलेक्ट्रानिक उपकरण बेचने वाले कारोबारियों को इस पर्व में फायदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसियों में बाइक की धूम
बाइक की एजेंसियों में नए मॉडल की बाइकों की अबकी भरमार है। एजेंसी मालिक हर प्रकार के मॉडल ग्राहकों के लिए लेकर आए हैं। युवाओं की पहली पसंद बाइक है। इसके बाद भी स्कूटी ने अपना क्रेज बरकरार रखा है। सौ से ज्यादा स्कूटी की बुकिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed