फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Many people including a woman were cheated in the name of opening a poultry farm.

Kaushambi News: मुर्गी फार्म खोलने के नाम पर महिला समेत कई लोगों से ठगी

Sun, 03 May 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 03 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Many people including a woman were cheated in the name of opening a poultry farm.
मुर्गी फार्म खोलने के नाम पर एक महिला समेत कई लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एफआईआर के अनुसार, कस्बे के मौलवीगंज निवासी चंदा बीबी ने मोहल्ले के तनवीर अहमद और उसकी पत्नी शाहीन खातून पर मुर्गी फार्म खोलने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार आरोपितों ने मुर्गी फार्म शुरू करने के लिए उनसे रुपये मांगे, जिस पर उन्होंने बंधन प्राइवेट बैंक से एक लाख 30 हजार रुपये ऋण लेकर दे दिए। इसी तरह मोहल्ले के नसीम, साबिया बेगम, जुबैदा, रोजा बेगम, गुड्डी देवी, मकसूदा, अंगूरा और प्रदीप कुमार समेत कई लोगों से करीब 10 लाख रुपये लिए।
विज्ञापन

आरोप है कि दो अगस्त 2025 को तनवीर अपना मकान बेचकर भगौतीगंज स्थित पुराने मकान में रहने लगा और रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस व एसपी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed