फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   manka pur village

मनकापुर गांव में डायरिया की दस्तक, दर्जनों लोग बीमार

Tue, 20 Jun 2017 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 20 Jun 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
manka pur village
kaushambi
कड़ा ब्लाक के मनकापुर गांव में डायरिया ने दस्तक दे दी है। घर-घर लोग बीमारी की जद में है। गांव में संक्रामक बीमारी के पांव पसारने से लोग सकते है। ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार को चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची। पीड़ित लोगों की जांच कर उन्हें दवा वितरित किया। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को स्वच्छ खाद्य पदार्थ और पेयजल का प्रयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन


    सुबह-शाम उमस भरी गर्मी और दिन में लू के गर्म थपेड़े कातिल बने हुए हैं। भीषण गर्मी में संक्रामक बीमारी ने भी पांव पसार लिया है। कड़ा ब्लाक के मनकापुर गांव में सप्ताह भर से दर्जनों लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित है। गांव में डायरिया की दस्तक से लोग सहमे हुए है।
विज्ञापन


 ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार को इस्माइलपुर सीएचसी से डाक्टरों की टीम गांव पहुंची। इस दौरान चिकित्सकों ने बीमारी की जद में आए लवली (02) पुत्री कमलेश कुमार, शिवरानी (03) पुत्री मैन सिंह, सुशीला देवी (35) पत्नी शिव सिंह, सोनम देवी (01) पुत्री नरसिंह, मिथलेश कुमार (30) पत्नी ओम प्रकाश, शोभा(40) पत्नी शिव सहाय समेत दर्जनों पीड़िता का परीक्षण किया। इसके बाद उन्हें दवा वितरित किया। डॉ. हासिम खां ने पीड़ित परिवार के साथ गांव के अन्य लोगों को दूषित खाद्य पदार्थ के सेवन से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed