फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Manjhanpur will be rejuvenated at a cost of 3.59 crores

Kaushambi News: 3.59 करोड़ की लागत से होगा मंझनपुर का कायाकल्प

Tue, 16 Sep 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 16 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Manjhanpur will be rejuvenated at a cost of 3.59 crores
मंझनपुर के वार्ड- 4 सरदार भगत सिंह नगर में आरसीसी नाली व इंटर लॉकिंग निर्माण के कार्य में लगे म
नगर पालिका परिषद मंझनपुर ने विकास के लिए बड़ा खाका तैयार किया है। नगर की सूरत बदलने के लिए करीब 3.59 करोड़ की लागत से 15 कार्य कराए जाएंगे। परिषद ने प्रस्ताव को अंतिम रूप देते हुए निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इन कार्यों में मुख्य रूप से सड़कों का निर्माण, इंटरलॉकिंग, नालियों की मरम्मत और साइड पट्टी का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन

मंझनपुर नगर पालिका को विकास के पथ पर दौड़ाने के लिए लगातार प्रयास हो रहा है। इसके लिए विकास से जुड़ी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। करीब 20 दिन पहले नगर पालिका ने मंझनुपर व समदा चौराहे के सुंदरीकरण के लिए योजना बनाई है। एक चौराहे पर कमल पर शंख तो दूसरे में कलश स्थापित करने की तैयारी है। इसके लिए करीब 24 लाख का बजट बनाया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

इसी प्रकार करीब दो माह पहले 18 लाख की लागत से आठ वार्डों में काम कराने और तीन माह पहले 48 लाख की लागत से सात वार्ड के कायाकल्प की योजना है। अवर अभियंता ओमकार सिंह ने बताया कि इन योजनाओं में बारिश में जलभराव से निजात दिलाने के लिए जल निकासी की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कई इलाकों में नालियों की सफाई और मरम्मत शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंझनपुर नगर पालिका के हर वार्ड के विकास का ध्यान रखते हुए योजनाएं बनाई जा रही है। प्रमुख समस्या जल निकासी की है। इसपर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके बाद सड़क व नाली का काम चल रहा है। करीब आठ स्थानों पर निर्माण गतिमान है। - बीरेंद्र कुमार फौजी, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed