फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Manjhanpur tehsil accountant arrested for taking bribe of Rs 10,000

Kaushambi News: मंझनपुर तहसील का लेखपाल 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 24 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Manjhanpur tehsil accountant arrested for taking bribe of Rs 10,000
गिरफ्त में लेखपाल महेंद्र।
बारा(कौशाम्बी)। विजिलेंस की टीम ने सोमवार को मंझनपुर, कौशाम्बी के लेखपाल महेंद्र कुमार मौर्य को 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। महेंद्र पर ठेकेदार का हैसियत प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगाने के एवज में रुपये मांगने का आरोप है। टीम मंगलवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।
विज्ञापन

चंपहा बाजार निवासी भोला जायसवाल ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विजिलेंस से शिकायत की थी कि उसके पिता ठेकेदारी करते हैं। उन्होंने हैसियत प्रमाणपत्र बनवाने के लिए 18 जनवरी को ऑनलाइन आवेदन किया। 18 फरवरी को आवेदन पत्र लेकर मंझनपुर तहसीलदार के समक्ष पेश होकर हैसियत प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अनुरोध किया।
विज्ञापन

आरोप है कि रिपोर्ट लगाने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल महेंद्र से संपर्क किया तो 10 हजार रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर आरोपी ने उल्टी रिपोर्ट लगाने की बात कही। शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने सोमवार दोपहर पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के चंपहा बाजार स्थित मिठाई की दुकान जैसे ही शिकायतकर्ता ने रुपये थमाए तो टीम ने महेंद्र को रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य की भूमिका पर भी जांच
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम कार्यालय के अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस के अफसरों ने अपील की है कि यदि सरकारी अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो हेल्पलाइन नंबर 9454404859 व सतर्कता मुख्यालय का हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर संपर्क करें। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed