फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   mangal pandey

मिसाइल मैन और मंगल पांडेय का जानेंगे इतिहास

Fri, 15 Sep 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 15 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
mangal pandey
kaushambi
नगर पालिका परिषद भरवारी को अस्तित्व में लाने के लिए वार्डों का परिसीमन कर लिया गया है। कुल 25 वार्ड बनाए गए हैं। वार्डों के नाम बहुत सोच-समझकर रखे गए हैं। आने वाली पीढ़ियां समाजसेवी, क्रांतिकारियों व शहीद फौजियों को जाने इसको ध्यान में रखकर वार्ड बनाए गए हैं। वार्डों के नाम मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के अलावा क्रांतिकारी मंगल पांडेय, शहीद वीर अब्दुल हमीद के नाम पर रखे गए हैं। इनके अलावा भरवारी के दो देेह दानियों के नाम पर भी वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन


भरवारी नगर पालिका परिषद को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। पालिका के गठन की तैयारियां भी तेज हो चुकी है। नगर पंचायत का सीमा विस्तार करते हुए 29 गांवों को पालिका में शामिल किया गया है। जिला प्रशासन ने वार्डों का गठन कर लिया है। शामिल गांवों को 25 वार्डों में बदला गया है। वार्डों के गठन में प्रशासन ने राजनीतिक, समाजसेवी, क्रांतिकारी व शहीद फौजियों के नाम को वरीयता दी गई है। वार्डों के नामकरण के पीछे यही मंशा थी कि लोग समाजसेवियों को जाने, साथ ही उनकी जीवनी से रूबरू हाें। आने वाली पीढ़ी इनको बिसरा न सके और वार्ड का नाम क्यों रखा गया है, इसको जानने का प्रयास जरूर करें। वार्ड नंबर एक का नाम अंबेडकरनगर रखा गया है तो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम से अटलनगर भी रखा गया है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजी अब्दुल कलाम नगर भी पालिका में होगा। क्रांतिकारी मंगल पांडेय के नाम से वार्ड नंबर दस के लोगों को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन


वहीं वार्ड नंबर नौ के लोग सुभाषचंद्र बोस नगर के नाम पर अपना सीना गर्व से चौड़ा करेंगे। भरवारी के विख्यात वैद्यजी लक्ष्मीकांत बाजपेई का भी सम्मान रखा गया है। वहीं विश्व धर्मगुरु स्वामी विवेकानंद नगर के नाम पर वार्ड नंबर 13 के युवा एक नई सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। समाज सेवा के लिए लोग पहल करें इसके लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए भरवारी के रमाशंकर केशरवानी व डॉ. राजेंद्र के नाम पर वार्ड नंबर 15 व 16 रखा गया है। दोनों समाजसेवियों ने अपना शरीर दान किया था। इनके निधन के बाद इनका शव मेडिकल कालेज को दिया गया था। शहीद वीर अब्दुल हमीद व शहीद गुलाब सेन के नाम पर भी वार्ड रखे गए हैं। हिंदू नेता अशोक सिंघल के नाम पर वार्ड नंबर सात का नाम रखा गया है तो वहीं विहिप के जिले में अगुवा रहे धर्मराज पटेल के नाम पर भी वार्ड चयनित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed