{"_id":"6581e68dcf74fdf24209c707","slug":"manager-and-doctor-of-private-hospital-summoned-in-case-of-death-of-patient-in-ot-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-6454-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ओटी में मरीज की मौत मामले में निजी अस्पताल के प्रबंधक व डॉक्टर तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ओटी में मरीज की मौत मामले में निजी अस्पताल के प्रबंधक व डॉक्टर तलब
Wed, 20 Dec 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
ओटी में मरीज की मौत मामले में निजी अस्पताल के प्रबंधक व डॉक्टर तलब
-- बीएचटी समेत इलाज से संबंधित दस्तावेज स्वास्थ्य विभाग ने मांगें, जांच के बाद होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। स्वास्थ्य विभाग भी निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत के मामले की जांच करेगा। अफसरों ने अस्पताल संचालक और चिकित्सक को बीएचटी व उपचार से संबंधित अन्य दस्तावेज के साथ तलब किया है।
संदीपनघाट कोतवाली के जलालपुर बोरियो के रहने वाले लवकुश को पित्त की थैली में पथरी थी। उसे नगर के ओसा रोड स्थित राफिया हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी में रविवार को भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई थी। लवकुश की पत्नी गुड्डी देवी ने अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सक की लापरवाही से पति की मौत होने का आरोप लगाया था। इस घटना को लेकर अस्पताल में जमकर हंगामा भी हुआ था। महिला की तहरीर पर अस्पताल के अज्ञात चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज सदर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग भी मामले की पड़ताल करेगा। डिप्टी सीएमओ डॉ. केडी सिंह ने बताया कि निजी अस्पताल के प्रबंधक, लाइसेंस लेने वाले चिकित्सक और मरीज का ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक को बुधवार को सुबह 11 बजे कार्यालय बुलाया गया है। अस्पताल प्रबंधक से मरीज की बीएचटी व किए गए इलाज से जुड़े अन्य दस्तावेज भी मंगाए गए हैं। इलाज में लापरवाही हुई या नहीं इसका पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। मरीज के परिजन शिकायत करेंगे तो उनका पक्ष भी सुना जाएगा। उपचार में लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई भी होगी।