{"_id":"5de2bfe78ebc3e54c36d2365","slug":"malviya-house-beat-munshi-house-by-three-runs-kaushambi-news-ald261659398","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवीय हाउस ने मुंशी हाउस को तीन रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवीय हाउस ने मुंशी हाउस को तीन रनों से हराया
विज्ञापन
Malviya House beat Munshi House by three runs
- फोटो : KAUSHAMBI
मालवीय हाउस ने मुंशी हाउस को तीन रनों से हराया
भरवारी स्थित भवंस मेहता विद्याश्रम में हुई इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। स्थानीय कस्बा स्थित भवंस मेहता विद्याश्रम में शनिवार को इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मालवीय हाउस ने मुंशी हाउस को तीन रनों से मात दी। मैच देखने के लिए दर्शक उमड़ पड़े।
मुंशी हाउस के कप्तान दीपांशु पाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। खिलाड़ियों ने निर्धारित दस ओवर में 67 रन बनाए। नितिन तिवारी ने सर्वाधिक 35, दीपांश ने 11 और योगेंद्र ने 10 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी मालवीय हाउस की टीम नौ ओवर दो बाल में ही जीत गई। इस टीम की ओर से मोहम्मद सैफ ने 20, दीपक पाल ने 19 तथा आजाद ने सात रन बनाए। इससे पहले संजय श्रीवास्तव ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हार पर निराश और जीत पर अति उत्साहित नहीं होना चाहिए। प्रधानाचार्य ने बताया कि अगला मुकाबला सोमवार को नेहरू हाउस तथा मेहता हाउस के बीच होगा। अंपायर की भूमिका क्रीड़ाध्यक्ष सुधाकर सिंह और अनिल मिश्रा ने निभाई।