फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   make transport nagar in distric

विभागों में गठित हो व्यापारी सेल, जिले में बने ट्रांसपोर्ट नगर

Mon, 09 May 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 09 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
make transport nagar in distric
other
व्यापारियों से जुड़े सभी विभागों में व्यापारी सेल गठित किया जाए। प्रत्येक जिले में एक ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जाए। ऐसी आठ मांगाें का प्रस्ताव भरवारी में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में 22 प्रांतों से आए व्यापारियों ने सार्वजनिक रूप से पास किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल मौजूद रहे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को भरवारी स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत व्यापारियों की समस्याओं को लेकर हुई। 22 प्रांतों से आए व्यापारियों ने समस्याओं के प्रति बारी-बारी से विचार रखे। इसके बाद सर्वसम्मति से व्यापारियों के हित को लेकर आठ प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन


इसमें प्रत्येक जिले में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने, सभी विभागों में व्यापारी सेल गठित करने, सरकारी कमेटियों में व्यापारियों को नामित करने सहित आठ मांगे शामिल रही। बैठक में लोकेश अग्रवाल, रमेश अग्रहरी, राहुल अग्रहरी, मंजर अब्बास, नरोत्तमदास, अमरमणि पांडेय, अनीता जायसवाल, सुभाष केशरवानी, संजय गुप्ता, अरुण केशरवानी, श्यामसुंदर, अंशुल केशरवानी, राजेश विश्वकर्मा समेत तमाम व्यापारी और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed