{"_id":"5c3b8d8bbdec2273467dc055","slug":"makar-sankranti-today-confession-of-faith-will-take-place-in-prabhosha","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति आज, पभोषा में लगेगा आस्था का कुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति आज, पभोषा में लगेगा आस्था का कुंभ
Mon, 14 Jan 2019 12:42 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/गोराजू। मकर संक्रांति पर सोमवार को पभोषा स्थित रोहित गिरि के नीचे आस्था का कुंभ लगेगा। यमुना में स्नान के बाद श्रद्धालु रोहित गिरि स्थित बहुला धाम मंदिर में खिचड़ी चढ़ाएंगे। इसके बाद मेले में झूले आदि का लुत्फ उठाएंगे। मेले में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। वहीं जिले के अन्य यमुना घाटों पर स्नानार्थी आस्था की डुबकी लगाएंगे।
मकर संक्रांति के दिन गंगा-यमुना में आस्था की डुबकी लगाने का विशेष महत्व है। वेदों के मुताबिक इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। शुभ मुहूर्त में नदी में स्नान करने और सूर्य देव को अर्घ्य देने, खिचड़ी का दान करने से व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण होती है। इस दिन जिले के पभोषा स्थित रोहित गिरि के नीचे सैकड़ों वर्ष से मेला लगता है। यहां पर आने वाले भक्त सोमवार को मकर संक्रांति पर यमुना स्नान करने के बाद पर्वत स्थित बहुला धाम मंदिर में खिचड़ी चढ़ाकर पुर्ण्याजन करेंगे। मकर संक्रांति पर जिले के भकंदा, महिला, बेरौंचा, पभोषा समेत विभिन्न यमुना घाटों पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। इस दिन पभोषा यमुना घाट में स्नान व बहुला गाय धाम में खिचड़ी चढ़ाने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि रोहित गिरि पर रहने वाली बहुला गाय को मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी चढ़ाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके चलते यहां पर आस्था की डुबकी लगाने व खिचड़ी चढ़ाने के लिए जिले के अलावा चित्रकूट, फतेहपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद से श्रद्धालु आते हैं। प्रशासन ने मेला परिसर की सफाई कराने के साथ-साथ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाहन स्टैंड, बैरिकेडिंग आदि का इंतजाम रविवार शाम तक पूरा कर लिया है। सोमवार भोर से ही यहां पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहेगी।